सीमित अवधि वाला अपनी तरह का पहला अनूठा इमल्शन,जिसे इसके ब्रांड ऐम्बेसेडर फरहान अख्तर द्वारा सह-निर्मित किया गया है
विजय न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली। एक्जोनोबेल, भारत में ड्यूलक्स पेंट्स की निर्माता और एक प्रमुख वैश्विक पेंट्स एवं कोटिंग्स कंपनी है। इसने हाल ही में सुपर प्रीमियम पेंट्स कैटेगरी में अपना नया कलेक्शन पेश किया है। सीमित अवधि वाले इस इमल्शन का नाम है- ड्यूलक्स वेलवेट टच आॅटोग्राफ कलेक्शन। यह 50 एक्सक्लूसिव रंगों का एक कलेक्शन है, जिसे कंपनी के ब्रांड ऐम्बेसेडर फरहान अख्तर द्वारा सह-निर्मित किया गया है। ड्यूलक्स के ग्लोबल एस्थेटिक सेंटर में विकसित यह आॅटोग्राफ कलेक्शन पेंट उद्योग में आज तक का एकमात्र सेलीब्रिटी को-क्यूरेटेड इमल्शन हैं।

हाल ही में, वेलवेट टच ने पेंट्स कैटेगरी में प्रतिष्ठित ‘प्रोडक्ट आॅफ द ईयर 2017‘ पुरस्कार भी जीता है। ‘प्रोडक्ट आॅफ द ईयर‘ एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाणन है। इसके जरिये उपभोक्ता उत्पाद एवं सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ नवाचारों को सम्मानित किया जाता है। यह उत्पाद नवाचारों के लिये दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है, जोकि ग्राहकों के मतदान पर आधारित होता है। ‘प्रोडक्ट आॅफ द ईयर‘ पुरस्कार प्राप्त करना खोजपरक उत्पादों का प्रमाण है और वेलवेट टच ने हमेशा ही बाजार में इस तरह के उत्पादों की पेशकश की है। आॅटोग्राफ कलेक्शन को लाॅन्च किया जाना इसी दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि है।