जयपुर। तीन दिन पहले जयपुर के पास शाहपुरा के खातोलाई गांव में ट्रांसफॉर्मर फटने से हुए हादसे में झुलसी एक और महिला की बीती रात मौत हो गई। अब तक इस हादसे में 17 मौतें हो चुकी है।इस हादसे में 22 लोग घायल हुए थे और ज्यादातर महिलाएं थी।
पहले दिन 11 लोगो की मौत सामने आई थी और तीन दिन में छह और मौतें हो गई है। इस हादसे में महिलाएं इतनी बुरी तरह झुलसी हैं कि उनकी हालत लगातार गम्भीर बनी हुई है।
ये महिलाएं 80-90 प्रतिशत तक जली है, ऐसे में मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। यह घटना तीन दिन पहले हुआ था जहां विवाह समारोह के लिए मंगलगीत गाती महिलाओं के पास लगा ट्रांसफार्मर फट गया था और इसका गर्म जलता हुआ तेल महिलाओं पर आ गिरा था।