लुधियाना। डा. मनमोहण सिंह पूर्व प्रधान मंत्री भारत का अनमोल हीरा है। भाजपा सरकार जाति, धर्म और राजनीति की संकुचित सोच से पर उठकर उन को भारत रत्न अवार्ड दे कर सनमानित करे, जिस नेता ने भारत का गिरवी रखा सोना वापिस लाया और भारत को दुनिया के आगे के देशों की कतार में खड़ा किया। इन शब्दों का प्रगटावा सीनियर कांग्रेसी नेता कृष्ण कुमार बावा जनरल सचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस और अमरजीत सिंह ओबराए सचिव प्रदेश कांग्रेस ने एक लिखित बयान से किया।श्री बावा ने कहा कि भाजपा कुरबानीयां दे कर मिली आज़ादी का मूल्य नहीं जानती क्यों कि आज़ादी की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी के नेताओं का अहम रोल है। इस लिए आज कांग्रेस पार्टी को ही भारत की चिंता है। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान ही अनेकता में एकता है परन्तु भाजपा देश को धर्म, जाति के नाम पर बाँटकर राजनैतिक रोटियाँ सेक रही है। उन्होंने कहा कि नोटबन्दी और जी.ऐस.टी ने भारत के हर वर्ग को विनाश के रास्ते पर लाया है जो देश के भविष्य के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि डा. मनमोहण सिंह ने देश की शक्ल बदली और हर वर्ग की बहतरी के लिए ठोस कदम उठाए परन्तु आज भाजपा के राज में प्रधान मंत्री श्री मोदी झूठ के भाषणों पर अधारित हवाई नाअरे, वायदे, ऐलानों की दुनिया में देश में घूम रहे हैं।