मॉस्को। तुर्की की राजधानी अंकारा में आज एक हमले में घायल हुए रूसी राजदूत एंड्ररेइ कार्लोव की मौत हो गई। रूसी की सरकारी संवाद समिति आरआईए ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एक फोटाे गैलरी देखने गए रूसी राजदूत पर गोलीबारी की गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि रूसी विदेश मंत्रालय से इस संबंध में आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।