फरीदाबाद। सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने दशहरा की तैयारियां तेज कर दी हैं। विभिन्न मैदानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले लगाए जा रहे हैं। सेक्टर-30 के मैदान पर फरीदाबाद दशहरा कमेटी इस बार 80 फुट का रावण जलाएगी। ऐसे ही मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी 80-80 फुट ऊंचे होंगे। कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कौशल बाठला ने बताया कि मैदान में पांच अक्टूबर तक के लिए मेला भी लगाया गया है। छोटे-बड़े झूले, खान-पान की सामग्री एवं मनोरंजन के अलावा घरेलू खरीदारी के लिए विभिन्न स्टाल लगाए गए हैं। 30 सितंबर को दिन भर मेला लगाया जाएगा। इसी दिन शाम छह बजे से रावण दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। दशहरा की तैयारियों के लिए 84 धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पार्षद अजय बैंसला, बलराज गुप्ता, सीएम सोनी तथा संजय ङ्क्षसह भी शामिल हुए। भारत विकास परिषद ने भी सेक्टर-12 में दशहरा उत्सव मनाने की तैयारी कर ली है। मैदान पर पुतले लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। दशहरा उत्सव में प्रांतीय सर संघ चालक पवन ङ्क्षजदल मुख्य अतिथि होंगे। परिषद के संरक्षक अमर बंसल, संयोजक सुनील गर्ग, अध्यक्ष अनिल गर्ग, सचिव प्रदीप टिबड़ेवाल तथा कोषाध्यक्ष अजय मल्होत्रा दशहरा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।