रोहित बल साउथ दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं। आरोप है कि गुरुवार रात को उनका पड़ोसी से झगड़ा हुआ था।
नई दिल्ली। पड़ोसी से झगड़ा करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को फैशन डिजाइनर रोहित बल समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि गुरुवार रात उनकी पड़ोसी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद पड़ोसी ने धमकी देने और झगड़े की शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई। पड़ोसी ने घटना के वक्त आरोपियों के शराब के नशे में होने का दावा किया है। दूसरी ओर, फैशन डिजाइनर के स्पोक्सपर्सन ने कहा है कि सिर्फ कार पार्क करने को लेकर झगड़ा था, जो अब खत्म हो चुका है। बता दें कि रोहित का घर साउथ दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को बेल मिली…
– न्यूज एजेंसी के मुताबिक, डीसीपी (साउथ) ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस को इकबाल सिंह की ओर से शिकायत में मिली है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब 1 बजे रोहित बल और उनके दोस्त ललित कुमार, रमेश, प्रमोद घर में जबरन उनके घुस आए।
– आरोप है सभी लोग शराब के नशे में धुत थे। घर में आकर वे हंगामा करने लगे। जब पड़ोसी ने रोहित और उनके साथियों को रोकने की कोशिश की तो इकबाल सिंह को धमकाया गया। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत मिल गई।
कौन हैं रोहित बल?
– रोहित बल देश के मशहूर फैशन डिजाइनर्स में शामिल हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोलकाता और चेन्नई में उनके स्टोर हैं।
– रोहित कौन बनेगा करोड़पति के लिए अमिताभ बच्चन और कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं।