अलका लम्बा सोशल मीडिया पर समाजिक रूप से स्वीकार्य भाषा का प्रयोग करना सीखें
विजय न्यूज़ ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने चांदनी चैक से विधायक सुश्री अल्का लाम्बा द्वारा एक ट्वीट में गाय माता की उपमा देकर एक समाजिक रूप से अस्वीकार्य भाषा का प्रयोग करने की निंदा की है। श्री कपूर ने कहा है कि विधायक सुश्री अलका लम्बा अक्सर विवादित कार्य कर या अभद्र भाषा का प्रयोग कर लोगों की धार्मिक एवं समाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं जो उचित नही। यह खेद का विषय है कि पुरानी दिल्ली वो भी सभ्यता के केन्द्र चांदनी चैक की मर्यादाओं का विधायक बिलकुल ध्यान नहीं रखती।
श्री कपूर ने कहा है बेहतर होगा सुश्री अल्का लाम्बा राजनीति एवं समाज की मर्यादाओं का सम्मान करते हुऐ भविष्य में सोशल मीडिया पर समाजिक रूप से स्वीकार्य भाषा का प्रयोग करना सीखें।