नयी दिल्ली. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ईंधन और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में हो रही बढोतरी पर लगाम लगाने में विफल रहने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस्तीफे की मांग की है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आज श्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि गैस महंगी हो रही है, राशन की चीजों के दाम बढ रहे हैं और प्रधानमंत्री खोखली भाषणबाजी में लगे हैं।
अमूमन अंग्रेजी में ट्वीट करने वाले श्री गांधी ने हिन्दी में ट्वीट किया:
महंगी गैस, महंगा राशन ,
बंद करो खोखला भाषण ,
दाम बांधो, काम दो ,
वर्ना खाली करो सिंहासन।
उल्लेखनीय है कि श्री गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और वह सरकार की नीतियों को लेकर लगभग हर रोज उसे कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।