फरीदाबाद। महेंद्रगढ़ में संपन्न हुई सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 14 पदक जीते है। यह प्रतियोगिता एक से चार अक्टूबर को एमआर पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी और इसमें फरीदाबाद के 60 खिलाडिय़ों ने अंडर-14, 17 और 19 आयुवर्ग के मुकाबलों में हिस्सा लिया था। टेबल टेनिस कोच अंकित गुप्ता ने बताया कि फरीदाबाद की अंडर-14 लड़कियों ने टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। टीम में होली चाइल्ड स्कूल सेक्टर-19 की विधि कादियान, सान्या सचदेवा, अनाम आमिर और स्नेहा शामिल थी। एकल मुकाबले में विधि कादियान ने स्वर्ण पदक और आन्या सिन्हा ने कांस्य पदक जीता। लडक़ों के टीम इवेंट में मानव रचना स्कूल के साहिल चुघ, कबीर बक्शी, अरनव छाबड़ा और संयम पाहवा ने रजत पदक जीता है। डीएवी स्कूल सेक्टर-49 के रिषभ मयंक, तेजस्व आहूजा, समर्थ नरूला और भूमिका की जोड़ी ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। अंडर-14 के एक मुकाबले में साहिल चुघ और दिव्य नागपाल ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा मानव रचना स्कूल की टीम ने कांस्य पदक जीता है। टीम में आरुषि चौधरी, पलक अग्रवाल, इशानवी ङ्क्षजदल शामिल थी। इसके अलावा अंडर-17 आयुवर्ग टीम इवेंट में दीपांशु गर्ग, अखिल सहगल, आर्यन गुप्ता और संयम पाहवा की टीम ने रजत पदक जीता है। डीएवी स्कूल सेक्टर-49 के असद अली, तनवीर ङ्क्षसह गिल, मोहक ने टीम इवेंट में चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं एकल मुकाबले में दीपांशु गर्ग ने स्वर्ण और दीपक ङ्क्षसह ने कांस्य पदक जीता है। लड़कियों के अंडर-17 टीम इवेंट में डीएवी स्कूल सेक्टर-37 की सलोनी चौहान, प्रेरणा गर्ग की टीम ने दूसरा और होली चाइल्ड की कशिश मान, श्रेया, अदिति और जैसमीन की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं एकल मुकाबले में एमवीएन सेक्टर-17 की त्रिशा पॉल ने स्वर्ण और आद्या गोयनका ने कांस्य पदक जीता है। अंडर-19 के टीम इवेंट में डीएवी स्कूल अंशुल चंद, आशीष तिवारी, अभिष्ट और अर्जुन ङ्क्षसह की टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं लड़कियों के टीम इवेंट में डीएवी स्कूल सेक्टर-37 की टीम ने कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा भाविक रहेजा ने एकल मुकाबले में कांस्य पदक पर कब्जा किया।