नई दिल्ली। लाजपत मेट्रो के आस पास देर रात किन्नर लड़कियों के भेष में खड़े होकर देह व्यपार का धंधा बेखौफ कर रहे है। रात होते ही मात्र १०० मीटर की दुरी पर दिल्ली पुलिस का बेरीगेटर और २-२ गस्त करती हुई पीसीआर होने के बाबजूद लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन के आस पास का माहौल इतना गन्दा हो जाता है की इस रोड पर से आम महिला का गुजरना आसान नहीं होता। किन्नरों की वजह से आम महिला को भी इस रोड पर लोग गन्दी नजर दे देखने से नहीं चूकते। लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन दिन के समय स्टेशन के आस-पास का इलाका जितना खुबसूरत दिखता है, रात होते -होते इस मेट्रो स्टेशन का इलाका बदनाम रोड में तब्दील हो जाता है। देर रात मेट्रो स्टेशन के आस -पास खड़ी दिखाई देने वाली लड़किया,तड़कते -भड़कते कपड़े पहने कर अश्लीलता का प्रदर्शन कर आने -जाने वाले लोगो को अपनी और आकर्षित करती है। दरअसल देर रात को सड़क पर दिखाई देने वाली यह लड़किया नहीं है,लड़कियों की वेशभूषा में किन्नर है,जो की लाजपत नगर के आस -पास के इलाको के किन्नर है। यह रात होते ही लड़कियों की वेशभूषा में खड़े हो जाते है। शहर के बिगड़ैल मनचले और अय्याश किस्म के लोग देर रात को बड़ी-बड़ी गाड़ियों में आते है। आपको जानकर हैरानी होगी की देर रात जिस रोड पर देह व्यपार का कारोबार होता है। सड़क के आस -पास के इलाके में कई दुकाने और ऑफिस है।वहा से गुजरने वाली महिलाओ को काफी दिक्कतों का सामना करना पढता है। जो की बहुत शर्मनाक और जुर्म की दस्तक देने वाला है। रोड से निकलने वाली काम काजी महिलाओ को आते-जाते उन्ही की तरह समझा जाता है,उनके लिए यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इस तरह की वादात से सड़क पर महिलाओ के साथ कोई भी शुषद्ध होना अनिवार्य है। महिलाओ की सुरक्षा को देखते हुए। दिल्ली पुलिस को सख्त कदम उठाने चाहिए है। मेट्रो के आस -पास हो रहे अश्लील काम को बंद करवाना होगा ,जिससे महिलाओ की सुरक्षा बानी रहे।