फरीदाबाद। महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान के केएल महता दयानंद विद्यालयों के विद्यार्थियों ने ऋषि-निर्वाणोत्सव पर महर्षि दयानंद के विचारों, उनके जीवन-कृत्यों और वर्तमान समय में ऋषि दयानंद की प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। ऋषि दयानंद पर प्रस्तुत किए। ऋषि दयानंद पर प्रस्तुत किए गए गीतों ने श्रोताओं को रस विभोर कर दिया। उन्होंने इस अवसर पर अपने संस्थापक अध्यक्ष महात्मा कन्हैया लाल महता जी के प्रति श्रद्धासुमन गीत भी प्रस्तुत किया। संस्थान की अध्यक्षा डा. श्रीमती विमल महता ने सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करके अपना आशीष दिया। इसके साथ आर्य केंद्रीय सभा नगर निगम के कार्यक्रम में रविन्द्र गुप्ता ने मधुर गीत प्रस्तुत किया तथा आचार्य देवकी नंदन शास्त्री जी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। समारोह का समापन शांति पाठ से हुआ। इस अवसर पर महर्षि दयानंद शिक्षण, संस्थान के उपाध्यक्ष आनंद महता, जेसी आर्य एवं श्रीमती सरोज गुुंबर तथा विभिन्न आर्य समाजो के आर्य प्रतिनिधियों ने होकर समारोह की गरिमा बढ़ाई। अध्यक्षा डा. विमल महता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त की।