नई दिल्ली: भाप से खाना पकाना यानी स्टीमिंग फूड! यह खाना बनाने का वाकई एक सरल, स्वस्थ और स्वादिष्ट तरीका है। खाने-पीने की स्वस्थ आदतों के बढ़ते संसार के साथ, भाप से खाना बनाने के तरीके का न सिर्फ अपना एक निश्चित बाजार है, बल्कि इसकी लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ रही है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाने का आइडिया जिसमें सभी पोषक तत्व और स्वाद मौजूद हों, आज के सेहत फिक्रमंद उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या के हिसाब से काफी आकर्षक है। इसी रुझान को देखते हुए ट्रेओ, हैमिल्टन हाउसवेयर्स प्राइवेट लिमिटेड के तीन प्रतिष्ठित ब्रांडों में से एक, ने नए चलन के स्थापित करने के लिए ला कुलिनैर स्टीमर ऐंड मल्टीपर्पज कुकिंग पॉट को पेश किया है। यह टु-इन-वन अल्ट्रा-मॉडर्न डाई-कास्ट कुकिंग पॉट है।
इस अभिनव उत्पाद का सबसे अच्छा हिस्सा इससे स्ट्यूड वेजीज, फ्रूट्स और मोमोज के अलावा, इडली, ढोकला, इडलीयप्पम, पातरा, स्टीम्ड मोदक आदि को बनाया जा सकता है। यही नहीं, डाई-कास्ट कुकिंग पॉट के रूप में यह वेजीटेबल स्टॉक, सूप्स, चावल और कढ़ी बनाने के भी काम आता है। इसकी तीन स्तर की विटफोर्ट कोटिंग स्वस्थ और कम फैट वाले भोजन के लिए विटामिन और अन्य पोषण सुरक्षित रखती है। साथ ही, इससे काफी तेजी से खाना पकाया जा सकता है और इसमें जलने की तनिक भी गुंजाइश नहीं होती। इसके अलावा, यह उत्पाद आपको किचन में बगैर मेहनत के, स्वादिष्ट और स्वस्थ, भाप से पका व्यंजन बनाने में मदद करेगा।
स्टेनलेस स्टील की छलनी नमी को बरकरार रखती है, आहार के रेशे को नरम बनाती है और इसमें ताजगी कायम रहती है। भारतीय रसोईघर के लिए यह उत्पाद उपयुक्त और हर दिन के इस्तेमाल के लिए है। यह बहुउद्देश्यीय उत्पाद सब्जियों और मांस को बिना समय गंवाए तेजी से पकाता है। यह खाने को नरम और पचाने में आसान बनाता है। कुकिंग पॉट अलग हो जाने वाले सिलिकन कोटेड ग्रिप के साथ आता है, जिससे पकड़ना आसान होता है। इसमें एक आकर्षक नॉब भी लगा होता है। इस पर सिलिकॉन कोटिंग होती है। इससे उठाना आसान हो जाता है। इसमें बोरोसिलिकेट ग्लास का ढक्कन है, जिसमें यह निगरानी संभव है कि अंदर क्या पक रहा है।
इसलिए इस खोजपरक कुकिंग पॉट में स्वस्थ और स्वादिष्ट भोजन तैयार करें। इसकी कीमत 3100 रुपये (4060 एमएल) है और यह पूरे भारत में उपलब्ध है।