नई दिल्ली। दुनियाभर के युवा फुटबॉलर शुक्रवार से शुरू होने वाले अंडर-17 फीफा विश्व कप में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं। जब मेजबान भारतीय टीम के 22 खिलाड़ी अमेरिका के खिलाफ नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में टूर्नामेंट के प्रारंभिक मैच में उतरेंगे, तो स्वत: ही इतिहास रच देंगे। यह फीफा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय टीम होगी। भारतीय टीम के कप्तान अमरजीत सिंह कियाम हैं। मैच रात 8 बजे से खेला जाएगा।इसे देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। भारत में फुटबॉल का यह सबसे बड़ा आयोजन है। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में अमेरिका, कोलंबिया और घाना के साथ रखा गया है। इसी दिन कोलंबिया और घाना नई दिल्ली में, न्यूजीलैंड-टर्की और पैराग्वे-माली मुंबई में आमने-सामने होंगे। नई दिल्ली, नवी मुंबई, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी और कोलकाता मैचों की मेजबानी करेंगे।
- 24 टीमें
- 6 समूह
- 52 मैच
- 6 शहर
- 23 दिन चलेगा टूर्नामेंट
फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के 6 ग्रुप इस प्रकार है –
- ग्रुप ए – भारत, अमेरिका, कोलंबिया और घाना
- ग्रुप बी – पराग्वे, माली, न्यूजीलैंड और तुर्की
- ग्रुप सी – ईरान, गिनी, जर्मनी और कोस्टा रिका
- ग्रुप डी – नॉर्थ कोरिया, नाइजर, ब्राजील और स्पेन
- ग्रुप ई – होंडुरास, जापान, न्यू कैलिडोनिया और फ्रांस
- ग्रुप एफ – इराक, मैक्सिको, चिली और इंग्लैंड
फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल
6 अक्टूबर
- कोलंबिया बनाम घाना, ग्रुप ए, दिल्ली, शाम 5 बजे
- न्यूजीलैंड बनाम टर्की, ग्रुप बी, नवी मुंबई, शाम 5 बजे
- भारत बनाम अमेरिका, ग्रुप ए, दिल्ली, शाम 8 बजे
- पैराग्वे बनाम माली, ग्रुप बी, नवी मुंबई, शाम 8 बजे
7 अक्टूबर
- जर्मनी बनाम कोस्टा रिका, ग्रुप सी, गोवा, शाम 5 बजे
- ब्राजील बनाम स्पेन, ग्रुप डी, कोच्ची, शाम 5 बजे
- ईरान बनाम गिनी, ग्रुप सी, गोवा, शाम 8 बजे
- कोरिया डीपीआर बनाम नाइजर, ग्रुप डी, कोच्ची, शाम 8 बजे
8 अक्टूबर
- न्यू कैलेडोनिया बनाम फ्रांस, ग्रुप ई, गुवाहाटी, शाम 5 बजे
- चिली बनाम इंग्लैंड, ग्रुप एफ, कोलकाता, शाम 5 बजे
- होंडुरस बनाम जापान- ग्रुप ई, गुवाहाटी, शाम 8 बजे
- राक बनाम मेक्सिको, ग्रुप एफ, कोलकाता, शाम 8 बजे
9 अक्टूबर
- घाना बनाम अमेरिका, ग्रुप ए, नई दिल्ली, शाम 5 बजे
- टर्की बनाम माली, ग्रुप बी, नवी मुंबई, शाम 5 बजे
- भारत बनाम कोलंबिया, ग्रुप ए, दिल्ली, शाम 8 बजे
- पैराग्वे बनाम न्यूजीलैंड, ग्रुप बी, नवी मुंबई, शाम 8 बजे
10 अक्टूबर
- कोस्टा रिका बनाम गिनी, ग्रुप सी, गोवा, शाम 5 बजे
- स्पेन बनाम नाइजर, ग्रुप डी, कोच्ची, शाम 5 बजे
- ईरान बनाम जर्मनी, ग्रुप सी, गोवा, शाम 8 बजे
- कोरिया डीपीआर बनाम ब्राजील, ग्रुप डी, कोच्ची, शाम 8 बजे
11 अक्टूबर
- फ्रांस बनाम जापान, ग्रुप ई, गुवाहाटी, शाम 5 बजे
- इंग्लैंड बनाम मेक्सिको, ग्रुप एफ, कोलकाता, शाम 5 बजे
- होंडुरस बनाम न्यू कैलेडोनिया, ग्रुप ई, गुवाहाटी, शाम 8 बजे
- इराक बनाम चिली, ग्रुप एफ, कोलकाता, शाम 8 बजे
12 अक्टूबर
- माली बनाम न्यूजीलैंड, ग्रुप बी, नई दिल्ली, शाम 5 बजे
- टर्की बनाम पैराग्वे, ग्रुप बी, नवी मुंबई, शाम 5 बजे
- घाना बनाम भारत, ग्रुप ए, नई दिल्ली, शाम 8 बजे
- अमेरिका बनाम कोलंबिया, ग्रुप ए, नवी मुंबई, शाम 8 बजे
13 अक्टूबर
- कोस्टा रिका बनाम ईरान, ग्रुप सी, गोवा, शाम 5 बजे
- गिनी बनाम जर्मनी, ग्रुप सी, कोच्ची, शाम 5 बजे
- नाइजर बनाम ब्राजील, ग्रुप डी, गोवा, शाम 8 बजे
- स्पेन बनाम DPR कोरिया, ग्रुप डी, कोच्ची, शाम 8 बजे
14 अक्टूबर
- फ्रांस बनाम होंडुरस, ग्रुप E, गुवाहाटी, शाम 5 बजे
- जापान बनाम न्यू कैलेडोनिया, ग्रुप E, कोलकाता, शाम 5 बजे
- मेक्सिको बनाम चिली, ग्रुप F, गुवाहाटी, शाम 8 बजे
- इंग्लैंड बनाम इराक, ग्रुप F, कोलकाता, शाम 8 बजे
इसके बाद 16, 17 और 18 अक्टूबर से राउंट ऑफ 16 मुकाबले खेले जायेंगे। इसमें जीत हासिल करने वाली टीमें 21 और 22 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी। 25 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा। वहीं 28 अक्टूबर को तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा। अंत: विश्व कप का फाइनल मैच 28 अक्टूबर को ही कोलकाता में खेला जायेगा।